कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
03-May-2022 11:52 AM
DESK: भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इस बार वह लुलिया यानी अभिनेत्री निधि झा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने मुंबई में हिंदू रिवाज के साथ शादी की है। बता दें कि बीते महीने यश और निधि ने सगाई की थी। यश के साथ अपने रिश्ते को लेकर निधि ने पहले ही इशारा दे दिया था। इसके बाद इंस्टाग्राम के ज़रिये दोनों के अफेयर की जानकारी दी गई थी।
यश और निधि ने मुम्बई के एक प्राइवेट होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई है। फिलहाल दोनों अपने परिवार के साथ मुंबई में ही हैं। बता दें कि दोनों की सगाई के बाद ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। बीते 29 अप्रैल को हल्दी सेरेमनी थी। इसके बाद 30 अप्रैल को मेहंदी की रस्म थी।
यश दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधे हैं और यह शादी काफी ख़ास रही। यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने जानकारी दी कि यश और निधि की शादी में सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। शादी में यश ने शेरवानी पहनी थी। वहीं निधि ब्राइडल लहंगे में चमक रही थी। यह शादी मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई।
यश की पहली शादी की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों का एक संतान भी है। हालांकि यह रिश्ता कम समय तक ही चल सका था। पिछले दिनों ही दोनों का तलाक हुआ था। अब यश और निधि शादी के बंधन में बंध चुके हैं।