बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Jan-2025 07:14 AM
By First Bihar
Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने रविवार को ठाणे से सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। हमलावर की पहचान मोहम्मद अलीयान उर्फ बी.जे. के रूप में हुई है। इसने सैफ के घर में घुसकर अपराध करने की बात कबूल की है। हमलावर ने अपना नाम 'विजय दास' रखा हुआ था और वह मुंबई के एक पब में काम कर रहा था।
पुलिस ने उसे ठाणे के हीरानंदानी इस्टेट पर चल रहे मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के करीब लेबर कैंप से गिरफ्तार किया गया। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तारी की। पुलिस ने मोहम्मद आलियान को बांद्रा लाकर मामले पर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे सुबह में कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि हमलावर भारतीय है या फिर फर्जी पहचान पत्र के साथ भारत में रह रहा कोई बांग्लादेशी नागरिक है।
वहीं, हमलावर की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों के पोस्टर मुंबई और आसपास के इलाकों में लगवा दिए थे। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को सीढ़ियों से उतरते देखा गया था। कई सीसीटीवी फुटेज और दादर रेलवे स्टेशन की एक क्लिप देखने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई थी।
गौरतलब हो कि, सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर गुरुवार को एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ के पास फंसे एक चाकू के टुकड़े को डॉक्टरों ने निकाला जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।