बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
08-Sep-2020 10:47 AM
MUMBAI: ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एनसीबी ऑफिस पहुंची हुई हैं. आज फिर रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ होने वाली है. रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ का तीसरा दिन है.
आमने-सामने होगी पूछताछ
बताया जा रहा है कि एक बार फिर शौविक और मिरांडा के आमने-सामने एनसीबी की टीम पूछताछ करेगी. गिरफ्तार शौविक रोज कई राज खोल रहा है. जिसके कारण रिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. रिया के मां को छोड़ पूरी फैमिली का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है. ड्रग्स को लेकर रिया ड्रग्स डीलर से चैट करती थी.
रिया ने सुशांत की बहन पर किया केस
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर केस दर्ज कराया है. रिया के शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि सुशांत को सुसाइड के लिए प्रियंका ने उकसाया था. रिया ने सुशांत की बहन के साथ-साथ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. इसमें उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है. जब पूछताछ के बाद जब रिया एनसीबी के ऑफिस से बाहर निकली तो सीधे केस दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे.
अवैध दवा खरीदने का आरोप
रिया ने आरोप लगाया है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी. वही, तरूण कुमार पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं. यह पूरी तरह से मामला जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के खिलाफ है.