कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी
11-Sep-2020 03:16 PM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में कई खुलासा हो रहा है. रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन की जब एनसीबी की टीम जांच करने लगी तो बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटी के बारे में खुलासा हो गया. रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल हो चुकी है. लेकिन बाकियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है.
कार्रवाई की तैयारी में एनसीबी
जब एनसीबी की टीम ने ड्रग्स डीलर को गिरफ्तार किया तो कई खुलासा कर दिया. इसमें 25 सेलिब्रिटी के नाम भी शामिल है. रिया और शौविक ने भी कई खुलासा किया. इसके बाद बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में एनसीबी की टीम है. बताया जा रहा है कि एनसीबी के दिल्ली जोन के डिप्टी डायरेक्टर के पीएस मल्होत्रा आज मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं. वह एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के बाद आगे की रणनीति पर तैयारी होगी.
रिया के मोबाइल और डिवाइस से खुले कई राज
रिया चक्रवर्ती के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एनसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान रिया के घर से बरामद किया था. जिसमें यह बड़ा खुलासा हुआ था. इसके अलावे ड्रग्स डीलर ने भी नाम लिया था. बता दें कि सुशांत केस की जांच कर रही है ईडी की टीम ने पूछताछ के दौरान रिया को मोबाइल जब्त कर लिया था. जब जब्त मोबाइल की ईडी ने जांच शुरू की तो पता चला कि रिया ड्रग्स डीलर के संपर्क में रहती थी. वह खुद के लिए भी ड्रग्स मांगती थी. अब तक रिया के मां के छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन सामने आ चुका है. एक सप्ताह के अंदर कन्नड फिल्म की दो एक्ट्रेस भी ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हो चुकी है.