Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका नीतीश के करीबी बड़े नेता का खुलासा, मैंने विधान परिषद में शराब न पीने की शपथ नहीं ली थी बाहर जाता हूं तो.. Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Free LPG cylinder : होली में इस जगह मिल रहा फ्री गैस एलपीजी सिलेंडर, हज़ारों लोगों ने करवाई बुकिंग; आप भी जल्द इस तरह उठाए मौके का फायदा स्कूटी चलाकर 400 किलोमीटर दूर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, बात करने से इनकार किया तब उठा लिया बड़ा कदम Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Holi train: होली पर भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, बिना रिजर्वेशन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
01-Mar-2026 01:06 PM
By FIRST BIHAR
Rashmika Vijay wedding: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी ग्रैंड शादी के बाद देशभर में अनोखे अंदाज में जश्न मनाने जा रहे हैं। कपल ने घोषणा की है कि वे 1 मार्च को 21 शहरों में मिठाइयां बंटवाएंगे और कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे।
दोनों ने अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी साझा की। बयान में उन्होंने लिखा, “इस देश के प्यारे लोगों, आप हमेशा हमारी जर्नी और प्यार का हिस्सा रहे हैं। आपके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए खुशी की बात है। भारत में त्योहार मिठाई और भोजन के साथ मनाया जाता है, इसलिए 1 मार्च को हम देशभर में मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें। इसके अलावा हम कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”
इन शहरों में बांटी जाएंगी मिठाइयां
कपल ने जिन शहरों में मिठाई भेजने की घोषणा की है, उनमें दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, करीमनगर, महबूबनगर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, मुंबई, जयपुर, कोच्चि, कुर्ग, मैसूर, चेन्नई, कोयंबटूर, पुडुचेरी और बिहार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन की देरी के कारण बिहार में मिठाइयां सोमवार तक पहुंचेंगी।
इन मंदिरों में होगा अन्नदान
रश्मिका और विजय ने बताया कि वे 16 मंदिरों में अन्नदान करेंगे। इनमें श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), शिवोहम मंदिर, चामुंडेश्वरी मंदिर, Paadi Igguthappa मंदिर, श्री श्री राधा रस बिहारी जी मंदिर, श्री रुक्मिणी मंदिर, श्री श्री गोविंदा धाम मंदिर इस्कॉन और गोविंद देव जी मंदिर जैसे प्रमुख मंदिर शामिल हैं।
उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में भव्य समारोह के साथ शादी रचाई थी। इस समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। रश्मिका के पोस्ट को 24 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। रश्मिका और विजय का यह अनोखा जश्न फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
