दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
03-Jul-2025 01:39 PM
By FIRST BIHAR
Ramayana Teaser Release: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला टीज़र और लुक रिलीज़ कर दिया गया है। मेकर्स ने इसे 'रामायणम्' नाम से पेश किया है, जिसका अंग्रेजी टाइटल Ramayana रहेगा। इस भव्य टीज़र में पहली बार रणबीर कपूर भगवान राम और 'रॉकिंग स्टार' यश रावण के रूप में दिखाई देते हैं। टीज़र की शुरुआत ए.आर. रहमान के मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत से होती है।
टीज़र बताता है कि यह कहानी उस समय की है, जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों ब्रह्मा, विष्णु और शिव के हाथ में था। उसी संतुलन की राख से एक ऐसी शक्ति जन्म लेती है, जिसका नाम है रावण, एक अजेय और भयावह राक्षस, जो देवताओं के विरुद्ध विष्णु का अंत करना चाहता है। उसे रोकने के लिए विष्णु राम के रूप में अवतार लेते हैं और यहीं से शुरू होती है राम बनाम रावण, उजाले बनाम अंधेरे और इंसान बनाम अमर की वो महायुद्ध, जो ब्रह्मांड के संतुलन की लड़ाई बन जाती है।
टीज़र के अंत में यश के रावण रूप की झलक मिलती है रहस्यमय और शक्तिशाली। इसके बाद रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में तीर कमान चलाते, पेड़ पर चढ़ते, छलांग लगाते देखा जा सकता है। क्लोजअप में रणबीर की आधे चेहरे की झलक और उनकी उंगली में पहनी गई अंगूठी खास ध्यान खींचती है।
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो रणबीर कपूर – भगवान राम, यश – रावण, साई पल्लवी – सीता, रवि दुबे – लक्ष्मण, सनी देओल – हनुमान और रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल – दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है, संगीत ए.आर. रहमान का है जबकि फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 रिलीज़ होगा।

