बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Feb-2026 06:05 PM
By FIRST BIHAR
Rajpal Yadav: कॉमेडी और दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा है। उनके कई प्रशंसक इस पूरे मामले से अब तक अनजान थे। सवाल यह है कि आखिर राजपाल यादव जेल तक कैसे पहुंचे और यह विवाद शुरू कहां से हुआ।
दरअसल, अभिनय में सफलता के बाद राजपाल यादव ने निर्देशन और प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। साल 2010 में उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इस फिल्म में वह न सिर्फ निर्देशक और निर्माता थे, बल्कि मुख्य अभिनेता भी थे। फिल्म में असरानी, ओमपुरी, शरत सक्सेना, आशुतोष राणा, विजय राज और मनोज जोशी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी राधा यादव के नाम से किया गया और यह 2 नवंबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
हालांकि, फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 11 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में मात्र 34 लाख रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 42 लाख रुपये की कमाई की। इस भारी नुकसान के बाद राजपाल यादव पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ गया। बताया जाता है कि उन्होंने इस फिल्म में कर्ज के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी भी लगा दी थी।
कर्ज चुकाने में असमर्थ रहने के कारण उनके कई चेक बाउंस हो गए और मामला 2018 में अदालत तक पहुंच गया। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई। इसके बाद 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा। राहत की उम्मीद में राजपाल यादव दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे।
जून 2024 में हाईकोर्ट ने सजा पर अस्थायी रोक लगाते हुए बकाया राशि चुकाने का निर्देश दिया। अक्टूबर 2025 में अभिनेता ने 75 लाख रुपये जमा किए, लेकिन अदालत ने इसे अपर्याप्त बताया और दिसंबर तक अतिरिक्त 40 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया। तय समय पर भुगतान न होने पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और अभिनेता ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
अदालत द्वारा समय बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद राजपाल यादव ने 6 फरवरी को आत्मसमर्पण किया और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सरेंडर से पहले उनका एक बयान चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इस संकट से उन्हें अकेले ही जूझना पड़ेगा। अब इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।