हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Feb-2026 04:17 PM
By FIRST BIHAR
Rajpal Yadav Bail: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को अंतरिम जमानत दे दी है। राजपाल कुछ दिनों से तिहाड़ जेल में चेक बाउंस मामले की सजा काट रहे थे। अभिनेता ने अपनी फिल्म के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे चुकाने में विफल रहने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये प्रतिवादी कंपनी के खाते में जमा करने का आदेश दिया था। वकील ने बताया कि राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
कोर्ट ने राजपाल को फिलहाल अंतरिम जमानत देते हुए पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश भी दिया है, जिससे वह देश से बाहर नहीं जा सकते। यह राहत 18 मार्च तक के लिए है, जब कोर्ट मामले की अगली सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए करेगा।
राजपाल यादव कई वर्षों से 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे थे। यह मामला सालों पहले आई फिल्म “अता पता लापता” से जुड़ा है। इस कानूनी जटिलता में कई फिल्मी हस्तियों ने भी अभिनेता की मदद की थी।