Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
26-Feb-2023 04:58 PM
By First Bihar
DESK: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इसी बीच कहा जा रहा है कि सलमान खान ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपने परिवारवालों को पूरी फिल्म दिखाई है। खबरें यह भी हैं कि, फिल्म में परिवारवालों के कहें अनुसार बदलाव भी किए जाएंगे।
बता दें कि, सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिगं खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने फिल्म की एडिटिंग भी शुरू करा दी है। फिल्म की एडिटिंग सोहेल खान के बांद्रा वाले स्टूडियो में किया जा रहा है। सलमान खान की यह फिल्म एक्शन फिल्म है और भाईजान नहीं चाहते कि उनकी फिल्म में कोई कमी हो। इसी कारण सलमान ने अपनी फिल्म को पहले परिवारवालों को दिखाकर उनकी राय ली।
दरअसल, सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर फिल्म के पहले कट एडिट होने के बाद परिवारवालों के साथ अपनी फिल्म को देखा। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को सलमान की फैमिली ने बहुत पसंद किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म में कुछ बदलाव करने की भी सलाह दी है। सलमान खान ने उनके सजेशन को लेकर बंटी नेगी से बात भी की है। जल्द ही फैमली के सुझाव के अनुसार फिल्म में बदलाव किया जाएगा।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहता है। सभी सलमान की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान की इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।