ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Prashant Tamang: इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का हार्ट अटैक से निधन, म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री शोक की लहर

Prashant Tamang: इंडियन आइडल 3 के विनर और सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. वह पाताल लोक 2 और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके थे।

11-Jan-2026 03:05 PM

By FIRST BIHAR

Prashant Tamang: इंडियन आइडल 3 के विनर और लोकप्रिय सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। नेपाल न्यूज के मुताबिक, प्रशांत को आज सुबह उनके दिल्ली स्थित घर में हार्ट अटैक आया, जिसे रोकना संभव नहीं हो सका। इस बात की पुष्टि फिल्म प्रोड्यूसर राजेश घटानी ने की है।


प्रशांत सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रहे थे। उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक सीजन 2 में विलेन के रूप में देखा गया था। इसके अलावा ऐसी खबरें हैं कि वे सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे।


रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत की उम्र 45 वर्ष थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें द्वारका के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, वे हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में परफॉरमेंस करने के बाद लौटे थे और स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं थी। प्रशांत अपनी पत्नी और बेटी के बेहद करीब थे।


नेपाल के रहने वाले प्रशांत तमांग ने हिंदी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई पॉपुलर गाने गाए, जिनमें फिल्म गोरखा पलटन का गाना भी शामिल है। इंडियन आइडल में अपनी सादगी भरी आवाज से प्रशांत ने दर्शकों का दिल जीता था। शो जीतने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम और नेपाली व बंगाली गानों में काम किया।


पिछले साल वे पाताल लोक 2 में डेनियल लेचो के रूप में नजर आए थे, हालांकि उनके ज्यादा सीन नहीं थे। प्रशांत का अचानक इंडस्ट्री से गायब होना और फिर पाताल लोक 2 में दिखना उनके फैंस के लिए सरप्राइज था। उनका निधन म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।