ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / movies / Dhanashree Verma Film Offer: “मैं जो वादा करता हूं, वो निभाता हूं”, पावरस्टार...

Dhanashree Verma Film Offer: “मैं जो वादा करता हूं, वो निभाता हूं”, पावरस्टार पवन सिंह ने अब धनश्री वर्मा को दिया कौन सा ऑफर?

Dhanashree Verma Film Offer: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों, गानों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वे लोकप्रिय रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” में नजर आए थे।

18-Oct-2025 12:54 PM

By First Bihar

Dhanashree Verma Film Offer: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों, गानों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वे लोकप्रिय रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” में नजर आए थे, जहां उनके करिश्माई अंदाज और स्पष्ट बातों ने फैंस से लेकर कंटेस्टेंट्स तक सभी को प्रभावित किया। शो के दौरान पवन सिंह ने कंटेस्टेंट आकृति नेगी से वादा किया था कि वे उन्हें अपनी आगामी फिल्म में काम करने का मौका देंगे। अब शो के फिनाले एपिसोड में पवन सिंह ने अपना वादा पूरा करते हुए आकृति के साथ-साथ धनश्री वर्मा को भी अपनी फिल्म में काम देने की घोषणा की है।


शो के फिनाले में पवन सिंह ने कहा, “जो मैं वादा करता हूं, वो निभाता हूं। मैंने आकृति से जो बात की थी, उसे पूरा करूंगा और हम साथ में काम करेंगे।” इस पर शो के जज अशनीर ग्रोवर ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि आकृति और धनश्री में से वे किसे रोल दे रहे हैं। इसके जवाब में पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा, “एक फिल्म बनेगी, और उस फिल्म में हमारी हीरोइन धनश्री भी रहेंगी और आकृति भी। काम तो हमें साथ में करना ही है।”


इस घोषणा के बाद शो का माहौल खुशनुमा हो गया। आकृति नेगी ने पवन सिंह के ऑफर को खुशी-खुशी स्वीकार किया और कहा कि उन्हें यह अवसर बेहद खास लगा। वहीं धनश्री वर्मा ने भी मुस्कुराते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। शो में दोनों की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा, और अब फैंस को इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ पवन सिंह की आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और ऊर्जावान गायकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों और गानों से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। “राइज एंड फॉल” में उनकी उपस्थिति ने न केवल शो की लोकप्रियता बढ़ाई बल्कि यह भी दिखाया कि पवन सिंह अपने वादों को निभाने में यकीन रखते हैं।


जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें आकृति नेगी और धनश्री वर्मा लीड रोल में नजर आएंगी। फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है, और माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट पवन सिंह के करियर की एक और बड़ी हिट साबित हो सकता है।