ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / movies / Pawan Singh : "सलवार और लहंगे से आगे बढिए, महाराज", होली में पवन...

Pawan Singh : "सलवार और लहंगे से आगे बढिए, महाराज", होली में पवन सिंह के इस नए गाने पर सामने आई फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं

Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह एक फिर सुर्खियों में हैं, इस बार होली में अपने आने वाले नए गाने को लेकर जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है.

12-Mar-2025 12:09 PM

By First Bihar

Pawan Singh : पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर व गायक पवन सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं, इस बार ना अपनी पत्नी की वजह से, ना किसी कोर्ट केस की वजह से, बल्कि एक गाने को लेकर जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है. इस गाने का शीर्षक है “लहंगवा लाल हो जाई”. गाने में उनके साथ नई नवेली अदाकारा ख़ुशी सिंह भी नजर आ रही हैं.


पोस्टर में पवन सिंह ख़ुशी का लहंगा अपने दांतों में दबाए हुए हैं और होली के रंग में रंगे नजर आ रहे. इस गाने के पोस्टर मात्र जारी होते ही सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो गया है और फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई लिख रहा कि “लहंगा लाल हो चाहे पीला हो, गर्दा उड़ना तो तय है”. जबकि कोई लिख रहा “महाराज आपके सभी गाने लहंगे या सलवार के इर्द गिर्द क्यों होते हैं? इनसे आगे बढिए”.


बताते चलें कि इससे पहले भी होली पर पवन सिंह के कई गाने वायरल हो चुके हैं, जिनमें “मसान की होली, सलवरवा लाले लाल, लहंगवा रंगब” इत्यादि शामिल हैं. ज्ञात हो कि एक बेहद लोकप्रिय स्टार के जितने प्रशंसक होते हैं उतने ही आलोचक भी होते हैं और पवन सिंह के मामले में यह संख्या और भी ज्यादा है. ये सभी आलोचक पवन सिंह को ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते.


इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. कई फैंस ऐसे भी हैं जो अपने स्टार पर इस नए गाने की रिलीज डेट ना बताने के कारण गुस्सा हैं.. इसी क्रम में एक फैन लिखते हैं “होली बीत जाने देते पवन भैया तब रिलीज करते गाना, मुझे आपकी टीम पर गुस्सा आ रहा है, दुनिया जानती है कि बिना आपके गानों के कोई भी त्यौहार फीका लगता है, फिर भी हम सब आपसे प्यार करते हैं, पवन भैया”.


जबकि एक अन्य फैन गुस्से में लिखते हैं “अभी पोस्टर आया है, 2026 जब आएगा तब रिलीज डेट भी आ जाएगा, 2027 में टीजर का डेट आएगा और 2028 में फाइनली गाने के आने की संभावना है”. पवन सिंह का जलवा देखिए.. फैंस उनसे गुस्सा होते हुए भी उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और तमाम शिकायतों के बावजूद भी अपने चहेते से उतना ही प्यार करते हैं.. यही खूबियां तो पवन सिंह को बाकी स्टार्स से अलग बनाती हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अब पवन सिंह का यह मोस्ट अवेटेड गाना आखिर कब रिलीज किया जाता है.