ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें

बर्थडे पार्टी में दिखा पवन सिंह का गुस्सा: मंच के नीचे मौजूद लोगों पर भड़के, शख्स को मारने के लिए बढ़े पावर स्टार; वीडियो वायरल

Pawan Singh: लखनऊ में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गुस्सा भड़क गया। मंच के पास नाच रहे लोगों को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

21-Jan-2026 01:12 PM

By FIRST BIHAR

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कथित तीसरी शादी को लेकर अटकलें चल रही थीं, वहीं अब एक बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह गुस्से में किसी शख्स की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के जन्मदिन समारोह का है, जो मंगलवार 20 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया था। इस पार्टी में पवन सिंह के अलावा अभिनेत्री महिमा सिंह, गायिका शिल्पी राज और सिंगर व राइटर विजय चौहान भी मौजूद थे।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर शिल्पी राज और विजय चौहान गाना गा रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोग मंच के नीचे, जहां पवन सिंह बैठे थे, आकर नाचने लगते हैं। इसे लेकर पवन सिंह और उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें वहां से हटने को कहा। 


इसके बाद पवन सिंह माइक लेकर नाराजगी जताते हुए कहते सुनाई देते हैं— “आज न बहुत सालों बाद मेरा मन हुआ है… मुझे सुनने दो… डोंट डिस्टर्ब मी…” मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। किसी तरह पवन सिंह को शांत कराया गया। वीडियो में कुछ लोग कैमरा बंद करने की अपील करते भी सुनाई दे रहे हैं।


हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पवन सिंह के गुस्से की असली वजह क्या थी। माना जा रहा है कि मंच के पास आकर नाचने और कार्यक्रम में व्यवधान डालने से वह नाराज हो गए हों। इस पूरे घटनाक्रम पर पवन सिंह की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शादी की चर्चाओं के बीच यह वीडियो उनके लिए एक नया विवाद बन गया है।

पवन सिंह का वायरल वीडियो देखिए..