मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Oct-2020 02:56 PM
DESK : 2018 में मिर्जापुर जहां था, दूसरे सीजन में भी वहीं खड़ा है. अपराध, खून-खराबा, राजनीति, गालियां और सेक्स. मिर्जापुर के पहले सीजन की कहानी के अंत में कई परिवार उजड़ चुके थे. बस कुछ ही बचे थे. जिसमें गुड्डू पंडित, उनकी बहन डिंपी और बबलू की गर्लफ्रेंड गोलू.
इस बार मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती थी कि जिस चीज के बारे में दर्शक पहले से ही काफी कुछ अंदाजा करके बैठे हैं उससे इतर उन्हें कुछ नया परोसा जाए. तो आइए बताते हैं कि इस बार मेकर्स ने दर्शकों के सामने क्या कुछ नया किया है.
मिर्जापुर-2 में गुड्डू पंडित और गोलू को अपना बदला चाहिए. गुड्डू पंडित को अब बदला और मिर्जापुर की गद्दी दोनों चाहिए. उधर मुन्ना त्रिपाठी रतिशंकर शुक्ला के बेटे शरद के साथ हाथ मिला लेते हैं. अब शरद को अपने पिता का बदला गुड्डू से चाहिए और मुन्ना अपना अधूरा काम पूरा करना चाहते हैं.रैलियों में मुन्ना सीएम की बेटी से करीबियां बढ़ा लेते हैं जिसका फायदा लेते हुए अखंडा मुन्ना की शादी सीएम की विधवा बेटी से कर देते हैं जो बाद में खुद सीएम बन जाती है.
इस बार कहानी में बिहार के एक गैंग को भी शामिल किया गया है. इधर मुन्ना सीएम के पति बन गए हैं और उधर गुड्डू लाला के साथ हाथ मिलाकर अफीम का व्यापार शुरू कर देते हैं. और इसके आगे की कहानी के लिए आपको सीरीज देखना होगा. हालांकि कहानी खत्म नहीं होती है और आपको अगले कहानी का इंतजार करना पड़ेगा. दमदार कहानी, धांसू डायलॉग्स, के बाद भी मिर्जापुर-2 का कमजोर क्लाइमेक्स आपको निराश करेगा.