बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Mar-2025 06:39 PM
By First Bihar
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। खेसारी और पवन सिंह के बीच की कंट्रोवर्सी और एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच एक पुरानी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बिहार के बाहुबली सुधीर सिंह खेसारी को जान से मारने और साड़ी पहनाकर नचाने की धमकी दे रहा है।
ऑडियो क्लिप में क्या है
वायरल ऑडियो क्लिप में खेसारी लाल यादव और बिहार के बाहुबली और महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह के बीच बातचीत है। सुधीर सिंह, खेसारी को फोन करके कहते हैं, "खेसारी बोल रहे हो? मैं सुधीर बोल रहा हूं।" खेसारी के नमस्कार करने पर, सुधीर पूछते हैं, "तूने मेरा नंबर सेव किया है?" और खेसारी के हां कहने पर, सुधीर कहते हैं, "तुझको एक थप्पड़ मारूंगा। बड़ा पैसा वाला हो गया है।"
सुधीर सिंह की धमकी
खेसारी के विनम्र जवाब पर, सुधीर सिंह और भड़क जाते हैं और कहते हैं, "बोल दिया ना, तुझे साड़ी पहनाकर ना नचवाए तो कहना। तेरा पोस्टर छपवाया है। 50 हजार रुपए खर्च कर देना। अगर साड़ी पहनवाकर ना नचवाया, तो बोलना कि सुधीर नाम नहीं।" इसके बाद सुधीर कहते हैं, "तूने ज्यादा गुंडे देखे होंगे, लेकिन मेरे जैसे बिगड़े गुंडे नहीं देखे होंगे। 700 करोड़ की प्रॉपर्टी है मेरे पास। तेरे नाम पर बेच दूंगा।"
जान से मारने की धमकी
ऑडियो क्लिप में सुधीर सिंह खेसारी को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। वह कहते हैं, "तुझे मैं बहुत जल्द ही सॉल्व कर दूंगा। तेरे मुंह पर गोली मारूंगा। तेरा चेहरा भी पता नहीं लगेगा। ये फोन पर तुझको धमकी नहीं दे रहा हूं, ये सिर्फ अंतिम राय है।" पूरी बातचीत के दौरान खेसारी बार-बार सुधीर से पूछते हैं कि आखिर मामला क्या है, लेकिन सुधीर लगातार धमकी देते रहते हैं।