खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2021 02:49 PM
PATNA : सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फ़िल्म 'बागी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 अगस्त 2021 को फिलमची टीवी पर होगा. जे आर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म 'बागी' 14 अगस्त को शाम 6:30 बजे टेलीकास्ट होगी, जबकि 15 अगस्त को इसका प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा. इसकी जानकारी फिलमची चैनल के वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजी) तरुण तलरेजा ने दी.
उन्होंने बताया कि स्वततंत्रा दिवस के मौके पर हमने इस फ़िल्म का प्रसारण टेलीविजन पर करने का फैसला किया है और उम्मीद है कि दर्शक फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस देंगे. उन्होंने आगे कहा कि फिलमची टीवी IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमियर भोजपुरी फिल्म चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्म देख सकेंगे. साथ ही आने वाले महीनों में फिलमची पर कई बड़ी फ़िल्मों का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा.
यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है. फ़िल्म 'बागी' का भी टेलीविजन प्रीमियर फ़िलमची टीवी पर हो रहा है.

गौरतलब है कि फ़िल्म 'बागी' के निर्देशक शेखर शर्मा हैं. फिल्म के निर्माता जयंत घोष हैं. इस फ़िल्म की पटकथा बेहतरीन है. फ़िल्म में दर्शकों को खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया अंदाज खूब पसंद भी आ रहा है. सबसे महत्वपूर्ण फिल्म का क्लाइमेक्स है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है. फिल्म पूरी तरह साफ सुथरी है.