ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / movies / बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव गिरफ्तार: 14.8 किलो सोने की तस्करी...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव गिरफ्तार: 14.8 किलो सोने की तस्करी का आरोप

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 3 मार्च की देर शाम 14.8 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

06-Mar-2025 07:16 AM

By First Bihar

Ranya Rao: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 3 मार्च की देर शाम गिरफ्तार किया। उन पर 14.8 किलो सोने की तस्करी का आरोप है, जिसकी कुल कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी 5 मार्च को सामने आई।


कैसे हुई गिरफ्तारी?

DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं, क्योंकि पिछले 15 दिनों में वह चार बार दुबई का सफर कर चुकी थीं। जब उनकी फ्लाइट लैंड हुई, तो पहले से तैयार DRI अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और तलाशी लेने पर उनके शरीर और कपड़ों से सोना बरामद हुआ।


कैसे छिपाया गया था सोना?

रान्या ने सोने को अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर छिपाया था। इसके अलावा, उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया, जिससे वह कस्टम अधिकारियों की नजर से बचने की कोशिश कर रही थीं।

news image

तस्करी से लाखों की कमाई का दावा

सूत्रों का कहना है कि रान्या को हर ट्रिप में एक किलो सोना लाने पर एक लाख रुपए मिलते थे। उन्होंने हर ट्रिप से करीब 12-13 लाख रुपए की कमाई की। जब उनके घर पर छापेमारी की गई, तो वहां से भी 2 करोड़ रुपए कैश और 2 करोड़ रुपए कीमत का सोना बरामद हुआ।


कानूनी कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी

रान्या को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कांग्रेस विधायक एएस पोन्नना ने कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह किसी अधिकारी की बेटी हो या आम नागरिक की। वहीं, बीजेपी विधायक डॉ. भरत शेट्टी वाई ने इसे सत्ता के दुरुपयोग का मामला बताया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।


क्या यह तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है?

जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि रान्या पहली बार इस अपराध में शामिल हुईं या वह पहले से ही किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं। DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही उनके सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी, इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर तैनात हो गए थे। इस मामले से कर्नाटक पुलिस विभाग और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में हलचल मच गई है। अब देखना यह होगा कि जांच आगे क्या खुलासा करती है।