ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Govinda और Sunita Ahuja के तलाक में कितनी सच्चाई? खुद एक्टर की बहन ने किया खुलासा..

Govinda Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों के बीच अब गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना और मैनेजर शशि सिन्हा ने इस बारे में सब साफ़ कर दिया है। जानिए क्या बोले उनके परिवार वाले..

24-Aug-2025 01:10 PM

By First Bihar

Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि 38 साल की शादी के बाद दोनों अलग होने की राह पर हैं। इन चर्चाओं को और हवा तब मिली जब सुनीता ने अपने व्लॉग में अलग रहने की बात कही थी। हालांकि, गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना और मैनेजर शशि सिन्हा ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। दोनों ने साफ किया है कि गोविंदा और सुनीता का रिश्ता पहले की तरह मजबूत है और तलाक की बातें बिल्कुल ही बेबुनियाद हैं।


गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने बातचीत में इन अफवाहों पर अपनी राय रखी है और उन्होंने कहा कि गोविंदा उनके लिए बेटे जैसे हैं और वह उनके रिश्ते को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। कामिनी ने कहा, “हर परिवार में छोटी-मोटी अनबन तो होती ही है, यह जिंदगी का हिस्सा है। लेकिन पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। गोविंदा और सुनीता एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं और अपनी समस्याओं का हल निकाल लेंगे।” कामिनी ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें बेवजह तूल पकड़ रही हैं और दोनों का रिश्ता मजबूती से कायम है।


जबकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि तलाक की खबरें पुरानी और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, “गोविंदा और सुनीता पहले की तरह ही साथ हैं। गोविंदा का ऑफिस और घर पास-पास हैं इसलिए अलग रहने की बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ये सब पुरानी बातों को ही उछालकर बनाई गई अफवाहें हैं।” शशि ने यह भी बताया है कि कोई नया विवाद नहीं है और दोनों अपनी जिंदगी सामान्य रूप से जी रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की अपील की है।


ज्ञात हो कि गोविंदा और सुनीता 1987 से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं। हाल ही में सुनीता ने अपने यूट्यूब व्लॉग में गोविंदा के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था और कहा था, “मुझे और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता।” उन्होंने अलग रहने की वजह को भी स्पष्ट किया कि गोविंदा के राजनीतिक करियर के दौरान घर पर कार्यकर्ताओं की आवाजाही के कारण उन्होंने पास में एक ऑफिस ले लिया था। सुनीता ने यह भी कहा कि वह और गोविंदा गणेश चतुर्थी साथ ही मनाएंगे। प्रशंसकों को उम्मीद है कि ये अफवाहें जल्द थम जाएंगी और गोविंदा-सुनीता की जोड़ी पहले की तरह हर जगह मजबूती से साथ कड़ी नजर आएगी।