अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Sep-2022 07:56 PM
DESK: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसका विरोध भी होना शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आने के बाद इस फिल्म से नाराज कायस्थ समाज ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाया है।
इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। थैंक गॉड फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ कायस्थ समाज ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में विरोध जताया और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। यहीं नहीं कायस्थ समाज के लोगों ने फिल्म अभिनेता अजय देवगन का पुतला भी फूंका।
इस समाज के लोगों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भगवान चित्रगुप्त और यम का मजाक उड़ाया गया है जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि थैंक गॉड फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन ने निभाया है। जिसमें कायस्थ समाज के ईष्ट देव भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है।
फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को शूट पहने और महिलाओं के साथ डांस करते दिखाया गया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात समाज के लोग कर रहे हैं। समाज से जुड़े लोगों ने सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देने की मांग की है।