दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
17-Aug-2025 12:31 PM
By FIRST BIHAR
Elvish House Firing: हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह हुई फायरिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भाऊ गैंग के दो गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
गैंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने एल्विश यादव को चेतावनी देने के लिए गोलीबारी की। पोस्ट में लिखा गया है, “एल्विश ने बेटिंग ऐप का प्रमोशन कर कई घर बर्बाद कर दिए हैं। जो भी सोशल मीडिया पर सट्टे का प्रचार करता है, वह सावधान हो जाए। हम उसे कॉल या गोली के ज़रिए कभी भी चेतावनी दे सकते हैं।”
दरअसल, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई। तीन बदमाश बाइक से आए, जिनमें से दो ने 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि लगभग 10–12 राउंड फायरिंग हुई थी। घटना के समय एल्विश यादव विदेश में थे। घर पर केवल उनकी मां और केयरटेकर मौजूद थे। सौभाग्य से, इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।
एल्विश यादव के पिता ने दावा किया कि बदमाशों ने लगभग 30 राउंड फायरिंग की। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल भाऊ गैंग की पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता और फायरिंग की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।