ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

जहां दर्द है वहां मर्द है… Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है। इस फिल्म को देखने के लिए बेचैन हैं।

07-Mar-2026 09:14 PM

By First Bihar

Dhurandhar 2 Trailer Release:: बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं।


 ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं संजय दत्त भी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।


फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। शनिवार 7 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके एक्शन और प्रेजेंटेशन ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।


ट्रेलर को लेकर बॉलीवुड सितारे भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलिया भट्ट, करण जोहर, अनिल कपूर, अर्जून कपूर समेत कई सेलेब्स ने ट्रेलर देखी और इसकी जमकर तारीफ की। वहीं, ऋतिक रौशन का रिएक्शन खासा चर्चा में बना हुआ है। रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए ऋतिक रौशन ने लिखा, “बहुत-बहुत शानदार… मार डाला।” उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी ट्रेलर को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।