बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Apr-2025 02:33 PM
By First Bihar
Dhamaal 4 Announcement: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म ‘धमाल 4’ की घोषणा कर इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, रवि किशन, संजय मिश्रा और अंजलि आनंद जैसे कई मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के तीन पार्ट पहले ही आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.
इस फिल्म की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “पागलपन वापस आ चुका है और धमाल 4 की शुरुआत हो चुकी है. मल्शेज घाट का शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब मुंबई का शेड्यूल शुरू होने वाला है. चलिए साथ में हँसते हैं”. ऐसा ही पोस्ट फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी किया है.
बताते चलें कि इस फिल्म की पहली किश्त 2007 में आई थी, जिसने दर्शकों को हँसा-हँसाकर लोट-पोट कर दिया था. विश्व भर में इस कॉमेडी फिल्म को खूब सराहा गया था. जिसके बाद 2011 में इस फिल्म की दूसरी किश्त आई. हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि इस भाग में उतना दम नहीं था, जितना मजा पहले भाग में था.
बात करें फिल्म के तीसरे पार्ट की तो इसका नाम ‘टोटल धमाल’ रखा गया और यह 2019 में रिलीज हुई. लेकिन दर्शकों पर पहले जैसा जादू करने में यह फिल्म भी असफल रही. इस फिल्म में संजय दत्त को अजय देवगन ने रिप्लेस कर दिया था और अनिल कपूर भी इसका हिस्सा बने थे. केवल यही नहीं निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित को भी इस फिल्म में रोल दिया ताकि कुछ दर्शक सिनेमा हॉल तक आ जाएं मगर कॉमेडी का डोज ही कम पड़ गया, नतीजा फिल्म पुराना जादू फिर से नहीं दिखा पाई.
हालांकि, अब इस बार अजय देवगन और टीम इस बात की पूरी कोशिश करेगी कि इस भाग को ज्यादा से ज्यादा मजेदार बनाया जा सके. इसके लिए निर्देशक इंद्र कुमार का साथ इस बार निर्माता भूषण कुमार देने वाले हैं और कहा जा रहा है कि इसे एक भव्य कॉमेडी फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. हालांकि ऐसे वादे तो पहले भी किए जा चुके हैं, अब ये लोग इस कार्य को कितनी सफलतापूर्वक अंजाम दे पाते हैं ये तो वक्त ही बताएगा.