Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
26-Sep-2020 11:02 AM
DESK : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आ जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की एंट्री हुई थी. एनसीबी की जांच में बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में आज एनसीबी दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर रही है. श्रद्धा कपूर करीब 12 बजे NCB के ऑफिस पहुंचेंगी. वहीं सारा अली खान 12.30 बजे एनसीबी के दफ्तर पहुंचेंगी. इन दोनों से एनसीबी के जोनल ऑफिस में पूछताछ की जाएगी.
लेकिन पूछताछ में शामिल होने के लिए दीपिका एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं, जहां उनसे इस विषय में सवाल जवाब किए जाएंगे. इससे पहले कल रकुल प्रीत सिंह से चार घंटे तक पूछताछ हुई थी. वहीं दीपिका की मेनेजर करिश्मा से सात घंटे तक एनसीबी ने सवाल जवाब किए थे. कहा जा रहा है की कल की पूछताछ में उनकी मेनेजर ने दीपिका पदुकोण को ले कर कई राज खोले थे. जिसको लेकर आज उनसे सवाल पूछे जाने हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोनों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ हो सकती है. खबर है कि दीपिका से NCB की पांच सदस्यों की टीम सवाल जवाब कर रही है. जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं.
दरअसल, इस पुरे मामले में दीपिका का नाम एक चैट के वायरल होने के बाद आया था. जिसमें वो अपनी मनेजेर करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड कर रही हैं. ये चैट एक ग्रुप से निकली है जिसकी एडमिन दीपिका पादुकोण थीं. इस ग्रुप में सिर्फ 3 लोग थे दीपिका, करिश्मा और जया साहा. यहां आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा करीब 8 साल से जुड़ी रही हैं, जबकि करीब 9 साल से क्वान कंपनी में काम कर रही हैं. इसलिए एनसीबी को उम्मीद है कि करिश्मा को इस पुरे मामले में काफी कुछ पता है.