PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
29-Mar-2025 03:30 PM
By First Bihar
Bollywood News: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हंक, सलमान खान, ईद के खास मौके पर अपने फैंस को बड़ी ईदी देने जा रहे हैं। उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज है। 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से चल रही है और फिल्म में सलमान खान की रश्मिका मंदाना के साथ फ्रेश जोड़ी को लेकर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
सलमान ने सुनाए पिता सलीम खान से जुड़ी दिलचस्प किस्से
'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान के पिता सलीम खान भी पहुंचे थे। जब सलमान से पूछा गया कि पिता सलीम खान को अपनी फिल्म दिखाना उनके लिए कितना खास है, तो सलमान ने जवाब दिया, “हम लोग साथ में लंच कर रहे थे, उन्होंने मुझसे पूछा कि कहां जा रहे हो? मैंने कहा, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है। उन्होंने कहा- ‘अच्छा, मैं भी आ रहा हूं’। मैंने कहा- ‘सच में?’ तो वो भी साथ आए।”
वहीं, सलमान ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उनके पिता पीछे बैठे थे, जबकि वह उन्हें फ्रंट में बैठाना चाहते थे। जब सलमान ने उन्हें आगे बैठने के लिए कहा, तो सलीम खान ने कहा, "तुम आगे रहो, हम पीछे हैं। मेरी फिक्र मत करो।"
सलमान ने पिता को सबसे पहले कौन सी फिल्म दिखाई?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान से यह पूछा गया कि उन्होंने अपने पिता सलीम खान को सबसे पहले कौन सी फिल्म दिखाई थी। इस पर सलमान ने बताया, “उन्होंने सबसे पहले मेरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी देखी थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने डायरेक्टर को कुछ सुझाव दिए थे, लेकिन डायरेक्टर ने कहा, ‘नहीं-नहीं, सलीम साहब, हम आपकी बहुत इज्जत करते हैं, लेकिन फिल्म हम ऐसे ही बनाएंगे’। फिर मेरे पिता ने मुहूर्त शॉट के समय मेरे पास आकर कहा, ‘तुम सही हाथों में हो।’ यह पहली बार है जब मैंने ये बातें किसी के साथ शेयर की हैं।”
रश्मिका मंदाना ने बताया इंडस्ट्री में कदम रखने की कहानी
सलमान ने रश्मिका से भी उनके पेरेंट्स के बारे में पूछा, तो रश्मिका ने बताया कि उनके पिता होटल मैनेजमेंट में हैं और मां होममेकर हैं। इसके बाद सलमान ने उनसे पूछा कि उन्होंने इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम कैसे हासिल किया। रश्मिका हंसते हुए बोलीं, “मुझे नहीं पता।" सलमान ने फिर पूछा, “क्या ये लक है, किस्मत है या फिर मेहनत है?” रश्मिका ने कहा, “मुझे लगता है कि शायद मेरी किस्मत मुझे यहां तक ले आई। मैं पहले इस फील्ड में नहीं आना चाहती थी, लेकिन फिर चीजें मुझे यहां तक ले आईं।"
सलमान और रश्मिका की यह एक्सक्लूसिव बातचीत फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर रही है। अब, 'सिकंदर' की रिलीज का इंतजार सभी को बेसब्री से है। यह देखना और भी दिलचस्प होगा की सलमान खान अपने फिल्म से फैंस को खुश कर सकते या नहीं।