बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात
06-Mar-2025 01:16 PM
By First Bihar
Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने ह्यूमैन्स ऑफ़ बॉम्बे से बातचीत करते हुए आखिरकार अपनी शादी पर बड़ा फैसला ले लिया है। 48 वर्षीय एक्टर अब तक सिंगल लाईफ जी रहे थे और फैंस लगातार इस बात को लेकर चिंतित थे कि कब जाकर वह सात फेरे लेंगे।
अकेले खुश हूँ
इस विषय पर बात करते हुए अभय देओल ने कहा है कि शादी कोई जरुरत नहीं है बल्कि एक सांस्कृतिक चीज है। उनका अब शादी करने का कोई इरादा नहीं है। एक्टर का कहना है कि शादी करके परेशानी वाली जिंदगी जीने से अच्छा है कि सिंगल रहो मगर खुश रहो।
जो करो सब ठीक
उन्होंने यह भी कहा है कि आज की दुनिया में कोई अकेले रहे, अनेको साथी के साथ संबंध में रहे या किसी एक का बनकर रह जाए.. ये तीनों चीजें सही हैं और इसके लिए कोई आपको कुछ नहीं कह सकता, अगर कहता है तो वो गलत कर रहा।
कई रिलेशनशिप में रहने के आधार पर अनुभव
आप अकेले ही रहते हैं और यदि खुश हैं और खुद को पा चुके हैं तो भी सही है। कोई इन चीजों के लिए आपको जज नहीं कर सकता। एक्टर के अनुसार वह अब तक कई रिलेशनशिप में रहे हैं जिनमें से कुछ अच्छा था कुछ बुरा, ऐसे में उनका अनुभव उन्होंने साझा किया है।
किसी पर उंगली नहीं उठा रहा
अभय कहते हैं "पिछले रिलेशनशिप में मैं कई परेशानियों का सामना कर चुका हूँ, कई बार तो आपका साथी हिंसात्मक तक हो जाता है, आपको इमोशनली ब्लैकमेल किया जाता है, ये चीजें अच्छी नहीं है.. ना मेरे लिए ना मेरे साथी के लिए। मैं किसी पर ऊँगली नहीं उठा रहा बस बता रहा"।
अच्छे साथी भी मिले
अभय के अनुसार उन्हें अब तक कुछ अच्छे साथी भी मिले हैं जिन्होंने उनका सपोर्ट किया है। लेकिन जहाँ तक शादी की बात है वो अब इस चीज में नहीं फंसने वाले। इसे लेकर उनका निर्णय अंतिम है और अब कोई भी चीज या इंसान इसे नहीं बदल सकता।