मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Nov-2020 06:36 PM
DESK : बॉलीवुड जगत को एक और बड़ा झटका लगा है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो छे' में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है. कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने इस खबर की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.
बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (53) ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. हालांकि, कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे.
बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा अपनी एक विदेशी महिला दोस्त के साथ धर्मशाला के एक किराए के मकान में रह रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे. इसके बाद उन्होंने घर वापस आकर अपने पालतू कुत्ते की रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो छे' में काम करने के आलावा 'जब वी मेट', 'वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई', 'कृष 3', 'एक विलेन' जैसी बड़ी फिल्मों में भी बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने काम किया था. बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा की फिल्म सांझ का अमेरिका में डंका बजा था. 2017 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए बोरैगो स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल में सांझ फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था.