बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
16-Jan-2020 12:42 PM
DESK: बिहार का एक फेमस कलाकार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड से चप्पलों से पिटता है तो कभी उसकी प्रेमिका खुद के पैसों पर एक्टर के ऐश करने का खुलासा करती है, तो अब उसकी गर्लफ्रेंड ने एक बार फिर से हदों को पार करते हुए एक्टर की पतीले से पिटाई कर दी है.
बिग बॉस के घर में धमाल मचा रहे आरा के रहने वाले विशाल आदित्य सिंह लगातार लाइम लाइट में बने हैं. बिग बॉस हाउस में विशाल के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा भी हैं. दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद मधुरिमा ने विशाल की चप्पलों से पिटाई कर दी थी. अब एक बार फिर से मधुरिमा ने अपनी हदें पार कर दी हैं.
मधुरिमा ने विशाल को बर्तन से बुरी तरह से मारा है. पहले विशाल ने मधुरिमा के ऊपर पानी फेंक दिया, जिससे भड़की मधुरिमा ने अपना आपा खोते हुए बर्तन से विशाल को कई बार जोर-जोर से मारा. दोनों के बीच एक बार फिर से बवाल बढ़ गया, जिसके बाद विशाल एक बार फिर से घर छोड़ने की बात कहते नजर आए. फिर पारस छाबड़ा ने विशाल आदित्य सिंह को समझाया कि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार अगर वो वोलंटरी एग्जिट लेते हैं तो उन्हें मेकर्स को पैसे देने पड़ेंगे. तब विशाल ने बताया कि उन्हें ये बात मालूम नहीं थी और उन्होंने घर से निकलने का फैसला बदल दिया. मधुरिमा और विशाल पर वीकेंड के वार में सलमान खान फैसला लेंगे, तब तक विशाल-मधुरिमा को बिग बॉस ने अलग-अलग पिंजरे में कैद कर दिया है.