बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Dec-2025 03:16 PM
By First Bihar
Bharti Singh Second Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है, जिससे उनकी फैमिली और भी बड़ी हो गई है और घर का माहौल खुशियों से भर गया है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
भारती और हर्ष ने दूसरी बार खुशखबरी को बेहद खास अंदाज में अपने फैंस के साथ साझा किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 की सुबह ही भारती ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और दोनों स्वस्थ हैं। फैंस अब दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट और परिवार के पहले झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गोला को दिया भाई
टेली टॉक की रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने अपने पहले बेटे गोला के बाद इस बार भी बेबी बॉय का स्वागत किया है। भारती ने 2022 में अपने पहले बेटे गोला को जन्म दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और अब उसके छोटे भाई के आने से खुशी दोगुनी हो गई है। हालांकि, कपल ने हमेशा से एक बेटी की इच्छा जताई है, लेकिन इस बार भी परिवार में खुशियों का माहौल रहा।
प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का बैलेंस
पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती आखिरी समय तक काम करती रहीं, और इस बार भी उन्होंने यही दिखाया कि कैसे एक स्टार अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित करती है। “लाफ्टर शेफ” के तीसरे सीजन के सेट पर भी कलाकारों ने उनके लिए स्पेशल सरप्राइज बेबी शॉवर आयोजित किया था, जो भारती और हर्ष के लिए बेहद यादगार रहा।
भारती और हर्ष टीवी के सबसे पसंदीदा कपल में शामिल हैं। उनके बेटे गोला की पॉपुलैरिटी पहले से ही सोशल मीडिया पर है, और अब छोटे भाई के आने से फैंस की खुशी और उत्साह दोगुना हो गया है। फैंस अब बेसब्री से कपल की ओर से आने वाली पोस्ट और फैमिली की झलकियों का इंतजार कर रहे हैं।