सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
15-Mar-2024 02:08 PM
By First Bihar
DESK: सदी के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय अभिताभ के कंधे में तकलीफ है जिसकी वजह से शुक्रवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
कंधे में तकलीफ बढ़ने के बाद अमिताभ शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बिग बी की एंजियोप्लास्टी कराई गई है। अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं हालांकि कहा जा रहा है कि एक्टर की हालत स्थिर है। उनके करीबी लोग कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे हैं।
एंजियोप्लास्टी के बाद अभी अमिताभ अस्पताल में ही हैं, उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। उनकी तबीयत को लेकर फिलहाल उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
अमिताभ ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट एक पोस्ट लिखा, जिसमें बिग बी ने लिखा कि, 'हमेशा ग्रेटिट्यूडय'। ऐसा माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों को थैंक्स बोला है। अमिताभ पहले भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर आभार व्यक्त करते रहे हैं।