छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
07-Jan-2021 03:22 PM
DESK : अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल किसी को कॉल करने के दौरान उनकी आवाज में कोरोना वायरस को लेकर जो मैसेज सुनाई देता है. अब उसे हटाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है.
'नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौतियों का सामना कर रहा है. कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है...' कोरोना काल के बीच ये कॉलर ट्यून को अपडेट किया गया था, जिसके बाद कॉल करने के दौरान ये कॉलर ट्यून सभी को सुनाई देता था. कोविड के वक्त से ही ये कॉलर ट्यून हम सबने खूब सुना है. ये लोगों को चेताने के लिए लगाया गया है. लेकिन अब इसे हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है.
फ़िलहाल ये याचिका किसने दायर की है इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन ये खबर सुनकर सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि वो इसे सुन सुनकर बोर हो चुके हैं और इसे जल्दी हटा देना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों को मानना है कि ये कॉलर ट्यून सचेत करती है और इसे बने रहना चाहिए.
इसके अलावा बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज एक और वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह लद्दाख में माइनस 33 डिग्री सेल्सियम में ठंड का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. आपको बता दें कि बिग बी कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और लोगों को लगता है कि अब उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए.