बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Aug-2025 12:41 PM
By FIRST BIHAR
Allu Arjun grandmother Passed Away: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में इस वक्त गम का माहौल है। एक्टर की दादी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी, अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात करीब 1:45 बजे 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की दादी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही परिवार सदमे में है और इंडस्ट्री में भी मायूसी छा गई है। हर तरफ शोक की लहर फैल गई है, और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस खबर से स्तब्ध हैं।
अल्लू अर्जुन उस वक्त मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन दादी के निधन की खबर मिलते ही वे तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं, राम चरण ने भी अपनी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग रद्द कर दी है और इस कठिन समय में परिवार के साथ मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि पवन कल्याण और नागाबाबू किसी मीटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, और वे कल अल्लू परिवार से मिलने जाएंगे। अल्लू अर्जुन और राम चरण दोनों ने इस दुखद घड़ी में अपने-अपने काम रोक दिए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अल्लू अर्जुन के घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अल्लू कनकारतन्म का अंतिम संस्कार आज कोकापेट में किया जाएगा। अल्लू परिवार इस वक्त गहरे दुख में है। हर किसी की आंखें नम हैं और दिल भारी है। फैंस, करीबी लोग और सेलेब्रिटीज इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।