बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Jul-2025 01:33 PM
By HARERAM DAS
Akshra Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज बेगूसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जहां उन्हें एक पुराने मुकदमे में जमानत मिल गई। यह मामला 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर जिले के सिंहिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है।
कार्यक्रम के आयोजक शिवेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि अक्षरा सिंह ने केवल आधा घंटा प्रस्तुति देने के बाद मंच छोड़ दिया और कथित रूप से माइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर उन्होंने अभिनेत्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत में परिवाद दाखिल किया था।
मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ओम प्रकाश ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ समन जारी करते हुए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। इस मामले में अक्षरा सिंह पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406 (ग़बन व विश्वासघात), 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना), 34 (सामूहिक आपराधिक मंशा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अक्षरा सिंह के कोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई। अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए लोग उतावले दिखे।