मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Jun-2023 07:26 AM
By First Bihar
भगवान श्रीराम पर बनी फिल्म आदिपुरुष पर नए विवाद लगातार खड़े हो रहे हैं। इस बीच पड़ोसी देश नेपाल में भी इस फिल्म पर आपत्ति जताई है और भारतीय फिल्म को काठमांडू में बैन कर दिया है। इस बात की घोषणा काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने अपने सोशल मीडिया पर की है। काठमांडू महानगर क्षेत्र में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं दिखायी जायेगी और सभी सिनेमाघरों को इस प्रतिबंध के बारे में सूचित कर दिया गया है।
आदिपुरुष फिल्म रिलीज से एक दिन पहले मेयर ने 'सीता भारत की बेटी है' वाले बयान को हटाने के लिए तीन दिन का वक्त दिया था। महापौर ने तीन दिनों के भीतर संवाद संपादित नहीं करने पर सभी भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी। शुक्रवार को, आदिपुरुष काठमांडू में रिलीज नहीं हुई, जबकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि निर्माता संवाद को संपादित करने के लिए सहमत हो गये हैं।
वहीं, काठमांडू के इस मेयर ने मांग की है कि न केवल नेपाल के लिए बल्कि भारत के लिए भी संवाद को संशोधित करने की जरूरत है। बालेन शाह ने कहा कि काठमांडू मेट्रोपॉलिटन में सभी भारतीय फिल्मों पर तब तक प्रतिबंध रहेगा जब तक कि इस फिल्म में से 'आपत्तिजनक' हिस्से को हटा नहीं दिया जाता। नेपाल के फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कहा कि "सीता को भारत की बेटी" बताने वाले संवाद को बदलने के बाद ही सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने की अनुमति दी जायेगी।