मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jan-2021 10:59 AM
MUMBAI: एनसीबी ने एक और एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है. वह ड्रग्स सप्लायर के साथ होटल में रूकी हुई थी. लेकिन गिरफ्तारी के दौरान सप्लायर भाग गया. होटल से 400 ग्राम एमडी जब्त किया गया है. इसकी कीमत 8 लाख रुपए बतायी गई है.
एनसीबी ने की पूछताछ
ड्रग्स मामले को लेकर टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को एनसीबी ने मुंबई के एक होटल से पकड़ा था. जिसके बाद से कई दिनों से पूछताछ एनसीबी कर रही थी. जिसके बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान वह चेहरे पर दुपट्टा डाल कर बाहर निकली.
एक्ट्रेस के जरिए करता था सप्लाई
एनसीबी को जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस के माध्यम से सप्लायर सईद मुंबई में सप्लाई करने वाला है. जिसके बाद एनसीबी ने होटल में छापेमारी कर एक्ट्रेस को पकड़ा. एक्ट्रेस श्वेता कुमारी 27 साल की है. वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के दौरान ही रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से खुलासा हुआ था कि वह ड्र्ग्स सप्लायर के संपर्क में रहती थी और मांगती थी. जिसके बाद रिया और उसके भाई समेत कई को एनसीबी ने किया गिरफ्तार किया. कई एक्ट्रेस से पूछताछ भी हो चुकी है. साउथ की कई एक्ट्रेस भी गिरफ्तार हो चुकी है. जिसके बाद बड़ा रैकेट का खुलासा हुआ.