LPG Cylinder Delivery Rule: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, मार्च से सख़्त होगी व्यवस्था Bihar E Bus Depot : बिहार में 6 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक ई-बस डिपो, 62.83 करोड़ की मंजूरी; जानिए मिलेगी क्या -क्या सुविधाएं Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं
08-Mar-2025 07:05 AM
By First Bihar
Abhay Deol: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अभय देओल हमेशा से अपनी बेबाक राय और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की और अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनका पिछला रिश्ता हिंसा से भरा था और उन्होंने इस दौरान इमोशनल उतार-चढ़ाव झेले।
हिंसक था मेरा रिलेशनशिप – अभय देओल
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में अभय देओल ने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी तरह की हिंसा में विश्वास नहीं करता, लेकिन मेरे पिछले रिश्ते में मुझे यह झेलना पड़ा। किसी भी रिश्ते में दोनों लोगों की सोच और नजरिया एक जैसा होना जरूरी होता है, तभी वह सफल हो सकता है।"
अभय ने यह भी बताया कि वह अब गलत इंसान के साथ रहने से अच्छा अकेले रहना पसंद करेंगे क्योंकि वह अपने पास्ट से बहुत कुछ सीख चुके हैं। उन्होंने कहा, “मेरे पिछले कुछ रिश्तों में बहुत ज्यादा ड्रामा हुआ है। इमोशनल लेवल पर मैंने बहुत कुछ झेला। यह ना मेरे लिए अच्छा था, ना मेरे साथी के लिए। मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा, लेकिन यह सीखने का एक तरीका है।”
एक्स पार्टनर को बताया 'नार्सिसिस्ट'
अभय देओल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टनर एक नार्सिसिस्ट थीं, जो बिना इमोशन की और साजिश करने वाली लगती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे रिश्ते में रहना बेहद दर्दनाक होता है और उन्होंने इससे बाहर निकलना ही सही समझा। शादी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, "किसी ऐसे के साथ जो आपके लिए सही नहीं है, उसके साथ रहने से बेहतर है कि मैं अकेला रहूं। गलत इंसान के साथ कपल बनकर अपनी जिंदगी बर्बाद करने से अच्छा है कि मैं अपनी शांति बनाए रखूं।”
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं अभय देओल?
अगर बात करें उनके करियर की, तो अभय देओल जल्द ही जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ फिल्म 'बन टिक्की' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, रांझणा, आयशा और नानू की जानू जैसी शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।
अभय देओल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर जो बातें साझा कीं, वे काफी चौंकाने वाली हैं। उन्होंने अपने पिछले रिश्ते से सीखा कि गलत इंसान के साथ रहने से बेहतर है खुद के साथ रहना। उनकी यह सोच कई लोगों के लिए प्रेरणादायक हो सकती है, जो किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंसे हुए हैं।