खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Oct-2021 06:25 PM
MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टल गयी है। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में अब कल फिर सुनवाई होगी।
आर्यन की केस की पैरवी पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी कर रहे हैं। केस की सुनवाई के दौरान NCB के वकील ने दलीलें पेश कर आर्यन को जमानत देने का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा कि जमानत मिलने पर आर्यन गवाहों को प्रभावित कर सकता है। एनसीबी के वकील ने यह भी कहा कि आर्यन खान देश छोड़कर भाग सकता है।
वही आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि आर्यन के खिलाफ ड्रग लेने, ड्रग खरीदने और बेचने का मामला दर्ज नहीं है। आर्यन अरबाज मर्चेंट के अलावे ड्रग से संबंध रखने वाले किसी व्यक्ति को नहीं जानता। आर्यन ने एनसीबी के किसी अधिकारी पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से कहा कि आर्यन यंग बॉयज है उसे सुधार गृह में भेजा जा सकता है। उस पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए।