बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Aug-2020 04:16 PM
DESK: रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और खुलासा है. इस बार खुलासा रिया के असली कमाई को लेकर है. बताया जा रहा है कि रिया साल में 10-12 लाख रुपए की कमाती थी. फिर भी मुंबई में करोड़ों की दो प्रॉपर्टी खरीदी है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह पैसा किसका था. कही यह पैसा सुशांत का तो नहीं था या फिर रिया ने किसी को चुना लगाया था.
इनकम टैक्स रिटर्न से खुलासा
इनकम टैक्स रिटर्न से पता चला है कि रिया की कमाई 10-12 लाख रुपए थी. बाद में 14 लाख रुपए हो गई. ईडी को पता चला है कि काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी. इसमें एक रिया के नाम पर है जबकि दूसरी प्रॉपर्टी रिया के घरवालों के नाम पर दर्ज है. दोनों पॉपर्टी के बारे में ईडी ने कागजात मांगा है. कल रिया से ईडी पूछताछ करने वाली है.
सुशांत के पैसे पर अय्याशी करती थी रिया
सुशांत के पैसे पर रिया अय्याशी करती थी. यह तो पहले ही खुलासा हो गया है. सुशांत के पैसे पर रिया के साथ-साथ उसकी मां और भाई भी मौज करते थे. तीन माह में रिया ने सुशांत के खाते से 3 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था. पूजा कराने के नाम पर लाखों रुपए सुशांत के खाते से निकाल ली थी. इसके बाद भी पूजा नहीं कराई थी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह जो पटना में केस दर्ज कराए हैं उसमें आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किया. इसके अलावे सुशांत के पैसे से रिया के भाई ने कंपनी भी खोली है.