रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
01-Dec-2024 10:04 PM
By First Bihar
VAISHALI: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ विनायक गौतम लगातार लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद कर रहें है। वहीं, आम लोगों से समर्थन भी मांग रहें है। साथ ही, लोगों से शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने का वादा भी कर रहें है।
डॉ. विनायक गौतम आज वैशाली जिले के गोरौल पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ता मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में डॉ. गौतम ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो के साथ संवाद किया। इसके साथ ही कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और आगामी चुनाव को लेकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
तिरहुत की जनता पर थोपा जा रहा बाहरी कैंडिडेट
फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए डॉ. विनायक गौतम ने कहा कि तिरहुत की जनता-जनार्दन सब समझ रही है। ये शिक्षित लोगों का चुनाव है। प्रशांत किशोर जी की सोच के तहत पांच कैंडिडेट में से जन सुराज का उमीदवार चुना गया है। बाकी पार्टी जाति देखकर उम्मीदवार उतार रही है। एक बड़ी पार्टी तो बाहरी उम्मीदवार को तिरहुत की जनता पर थोप रही है। हालांकि, यहां की जनता सब कुछ समझ रही है।
मैं सैलरी नहीं लूंगा, सभी रुपये शिक्षण संस्थान को सौंप दूंगा
उन्होंने आगे कहा कि, मैं चुनाव जीतने के बाद कोई भी सैलेरी नहीं लूंगा। हालांकि, अपनी सैलरी सरकारी खजाने में भी नहीं दूंगा। क्योंकि, इसके बीच मे भी दलाल लोग लगे हुए है। मैं अपनी सैलरी ज्यो का त्यों शिक्षण संस्थान को दे दूंगा।
डॉ विनायक गौतम ने वैशाली में आज कहां-कहां की जनसभा
- जिले के गोरौल प्रखंड के स्टेशन रोड चकव्यास स्थित हाई स्कूल गोरौल।
- वैशाली प्रखंड स्थित बुद्धा वर्ल्ड स्कूल।
- लालगंज प्रखंड में लालगंज नगर परिषद के गांधी चौक स्थित शारदा सदन पुस्तकालय।
- हाजीपुर सदर में दौलतपुर देवरिया पंचायत के सैदपुर रजौली गांव।
- भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में सभा को संबोधित किया।



