Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
20-Mar-2025 03:08 PM
By First Bihar
Summer Skin Care Routine: गर्मी के मौसम में त्वचा को सबसे अधिक परेशानी होती है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। इस दौरान रैशेज, टैनिंग, त्वचा का फीका पड़ना और पिंपल्स जैसी समस्याएँ आम हो जाती हैं।
गर्मियों में जितना हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, उतना ही जरूरी है कि अपनी त्वचा की भी सही देखभाल करें। इस मौसम में धूप के कारण त्वचा रूखी और बेजान लग सकती है। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो स्वस्थ आहार और हाइड्रेशन बनाए रखना बहुत जरूरी है।
अपने त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है। खीरा पानी की भरपूर मात्रा से भरपूर होता है, जो शरीर में नमी बनाए रखने, त्वचा को हाइड्रेट करने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नारियल पानी त्वचा को डीटॉक्सिफाई करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। तरबूज, संतरा, पपीता और हरी पत्तेदार सब्जियाँ त्वचा को पोषण देती हैं और इसे चमकदार बनाए रखती हैं।
एजिंग से बचने के लिए त्वचा को साफ और हाइड्रेट रखना जरूरी है। गर्मियों में पसीना आना सामान्य है, लेकिन इसे चेहरे पर ज्यादा देर तक टिकने न दें। दिन में हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें, ताकि धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाए। आइस क्यूब मसाज त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, जिससे त्वचा को ठंडक और ताजगी मिलती है। रात में सोने से पहले गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और नमी बनी रहती है।
अगर आप हमेशा जवान और चमकदार दिखना चाहते है तो सुबह उठकर गुनगुना नींबू पानी पीना डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है और त्वचा में निखार लाता है। गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसीलिए, अपने खानपान पर ध्यान दें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें, ताकि त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहे,और आप प्रतिकूल मौसम में भी तरोताजा रहें |