पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Jul-2020 02:56 PM
DESK : दुनिया के हर देश को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस ने अब 1करोड़ से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है. भारत में भी इस बीमारी से संक्रिमत मरीजों की संख्या में तेजी देखी है. ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हाथों को सैनिटाइज करना ही एक मात्र विकल्प है. WHO के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी माना है कि 60% एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.
पर अब ये बात निकल कर सामने आ रही है कि मेथनॉल एल्कोहल से युक्त सैनिटाइजर जहरीले होते हैं. मार्केट में इस वक़्त कई तरह के सैनिटाइजर मौजूद हैं ऐसे में हैंड सैनिटाइजर्स खरीदते वक़्त और किसी और के हैंड सैनिटाइजर्स को यूज़ करते समय सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है. एक हेल्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कंपनियां हैंड सैनिटाइजर्स में एल्कोहल के नाम पर ऐसी चीजें मिक्स कर रही हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कुछ दिनों पहले ही यूएस के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने चेतावनी जारी कि है कि लोग ऐसे सैनिटाइजर का उपयोग ना करें, जिसमें मिलावट हो.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक मेथनॉल एल्कोहल का एक ऐसा रूप है, जो बहुत ज्यादा जहरीला होता है. जहरीला होने की वजह से यह आपके पेट में जाने से नुकसान पहुंचा सकता है. इसको सूंघना भी बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसे में हैंड सैनिटाइजर्स खरीदते वक्त आपको अवश्य जान लेना चाहिए कि आपके सैनिटाइजर में कौन से एल्कोहल का इस्तेमाल हुआ है.
दरअसल, मेथनॉल की अधिक मात्रा के संपर्क में आने से मिचली, सिर दर्द, वोमिटिंग जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए सैनिटाइजर्स खरीदते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है.