मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Jan-2020 04:24 PM
PATNA : इन दिनों मोबाइल कंपनियां लगातार रिचार्ज की कीमतें बढ़ा रही हैं. Jio, Airtel और Voda-Idea जैसी भारतीय टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हैं. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में भी कीमतें बढ़ सकती हैं. अभी के लिए Jio के बेस्ट प्लान को Airtel और Voda-Idea टक्कर देने में लगी है. आइये जानते हैं कि 200 रुपये तक के अंदर बेस्ट प्लान क्या है.
Jio यूजर्स के लिए प्लान
Reliance Jio के पास 199 रुपये का प्लान है. जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. इस प्लान के तहत हर दिन यूजर्स को 1.5GB डेटा दिया जाता है. साथ ही 100 SMS भी हर दिन दिए जाते हैं. 199 रुपये के जियो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग है, लेकिन ये सिर्फ जियो से जियो और लैंडलाइन के लिए है. नॉन जियो कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स दिए गए हैं.
Vodafone-Idea यूजर्स के लिए प्लान
अब Jio के टक्कर में Vodafone-Idea ने भी प्रीपेड पैक 149 रुपये का रखा है. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है. इसके साथ 2GB डेटा दिया जाता है जो पूरी वैलिडिटी के लिए है. लेकिन इस प्लान में 300 SMS ही दिए जाते हैं. लेकिन इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है. जो कि Jio यूजर्स नहीं कर सकते हैं. इन सब के अलावा वोडाफोन आईडिया के इस प्लान के साथ Vodafone Play का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाता है.
Airtel यूजर्स के लिए प्लान
Jio और Vodafone-Idea के अलावा Airtel भी अपने यूजर्स के लिए मात्र 149 रुपये में बेस्ट प्लान लेकर आया है. इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है और इसके साथ 2GB डेटा मिलता है. वोडा आईडिया की तरह यहां भी ये डेटा पूरे वैलिडिटी के लिए है. Airtel भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बात करने की छूट दे रहा है. इसमें साथ ही Wynk Music और Airtel Xstream app की सर्विस फ्री मिल रही है.