ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता

Home / jharkhand / अल्ट्रासाउंड के दौरान 2 लड़कियों के साथ सिविल सर्जन ने की अश्लील...

अल्ट्रासाउंड के दौरान 2 लड़कियों के साथ सिविल सर्जन ने की अश्लील हरकत, महिला थाने में दर्ज हुआ केस

20-Jul-2022 03:22 PM

JHARKHAND: हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर ना सिर्फ लोगों का इलाज करते हैं बल्कि गंभीर परिस्थियों में वे लोगों की जान भी बचाते हैं। समाज में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसा काम करते हैं जिससे समाज में उनकी काफी बदनामी होती है। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे डॉक्टर की जिन पर दो लड़कियों ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर के खिलाफ दोनों पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है। 


मामला झारखंड के लातेहार जिले का है और वहां के सिविल सर्जन डॉक्टर हरेनचंद महतो से जुड़ा हुआ है। दो लड़कियों ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। लड़कियों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के बहाने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेनचंद महतो ने अश्लील हरकत किया। 


इस मामले में दोनों लड़कियों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है। सिविल सर्जन के खिलाफ दोनों लड़कियों ने अलग-अलग शिकायत दर्ज करायी है। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी से जब इस मामले में जानकारी ली गयी तब उन्होंने बताया कि लातेहार के सिविल सर्जन के खिलाफ दो लड़कियों ने केस दर्ज कराया है। महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।