वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
29-Dec-2019 05:27 PM
RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने शपथ ग्रहण के मंच पर जुटे नेताओं पर बीजेपी ने तंज कसा है। मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के जरिए बताया कि हेमंत सोरेन के मंच पर घोटालेबाजों का जमावड़ा लगा था।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने ट्वीट करते हुए कहा कि झारखण्ड में हुए आज शपथ ग्रहण समारोह में पूरब से चिट फंड पंहुचा था , तो दक्षिण से 2G वही उत्तर से चारा घोटाला तो मध्य से नेशनल हेराल्ड और रही सही कसर मुख्यमंत्री जी के पिता जी के कोयला घोटाला ने पूरी कर दी।
मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के जरिए मंच पर मौजूद विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा । बता दें कि चिटफंड घोटाले से जहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी टूजी घोटाले से सासंद कनिमोई, चारा घोटाले से तेजस्वी यादव के पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेशनल हेराल्ड से सोनिया और राहुल गांधी का नाम जोड़ा जाता रहा है।वहीं हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का नाम कोयला घोटाले से जुड़ चुका है।
बता दें कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में जेएमएम के संस्थापक और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव, भाकपा के डी राजा समेत कई नेता पहुंचे थे।