छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत
16-Nov-2023 05:40 PM
By First Bihar
RANCHI: राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में एक्शन हुआ है। एसपीजी ने रांची पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसपीजी की तरफ से रिपोर्ट मांगने के बाद पुलिस ने पीएम मोदी की गाड़ी के सामने आने वाली महिला के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है।
दरअसल, बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा संग्रहालय जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड के पास अचानक एक महिला प्रधानमंत्री की गाड़ी के सामने आ गयी थी। इस घटना के बाद पीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया था। सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में महिला को वहां से हटाया और काफिले को रवाना कराया था। इसे पीएम की सुरक्षा में चूक मानते हुए एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
पीएम की गाड़ी के आगे जानबूझ कर आने वाली महिला के खिलाफ रांची के कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। धनबाद एसीबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान के बयान पर उक्त महिला संगीता झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसे एक गंभीर अपराध मानते हुए कोतवाली थाना में IPC की धारा 341,283,353,186 के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।