बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
23-Nov-2024 02:33 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में महिलाओं के लिए लाई गई कल्याणकारी योजनाओं का फायदा अब मिलता दिख रहा है। झारखंड की महिला वोटरों ने हेमंत सोरेन पर एक बार फिर विश्वास जताया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है।
81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 54 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 13 सीट ज्यादा है।भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा गठबंधन 26 सीटों पर आगे है और अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
टुंडी से JMM के मथुरा महतो जीत गये हैं। बरहेट से JMM प्रत्याशी हेमंत सोरेन और गांडेय से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन जीत गई हैं। धनवार से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी, मणिका से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह, कांके से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र बैठा चुनाव जीत गये हैं। धनबाद से BJP के राज सिन्हा जीत गये हैं। झरिया से BJP की रागिनी सिंह जीतीं है।
कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर लिया है। इन्होंने बीजेपी की मुनिया देवी को हराया है। हालांकि, शुरूआती रुझानों में कल्पना काफी पीछे चल रही थी। लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती खत्म होती रही वैसे-वैसे कल्पना जीत के करीब पहुंचती रही और आखिकार उन्होंने जीत हासिल कर लिया है।
इधर, हेमंत सोरेन को भी जीत हासिल हुई है। इतना ही नहीं झारखंड में 24 साल का सियासी रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। पहली बार राज्य में कोई पार्टी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. अब तक के रूझानों में हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल है। हेमंत गठबंधन को झारखंड की 81 में से करीब 55 सीटों पर बढ़त हासिल कि है। नमें से 10 सीटों पर तो बढ़त का मार्जिन 10 हजार से ज्यादा वोटों की है।