बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Mar-2025 07:20 PM
By First Bihar
JHARKHAND CRIME: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने टोंटो जंगल से विस्फोटक सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
झारखंड पुलिस और CRPF-60 बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान केन बम, कार्बाइन और राइफल बरामद किया। वनग्राम हुसिपी के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में विस्फोटक और हथियार नक्सलियों ने छिपाकर रखा था। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो और गोइलकेरा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चल रहा है।
इस दौरान आज चलाए गये सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया। नक्सलियों ने जंगल और पहाड़ में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा था जिसे बरामद कर लिया गया है। सर्च अभियान के दौरान नक्सली डंब से 10-10 किलों का 2 केन बम, 1 देसी कार्बाइन, 1 देसी पिस्टल, 1 देसी बोल्ट एक्शन राइफल, 22 कारतूस, 1 SLR रड, 29 नग डुअल डेटोनेटर ट्यूब, 5 पीस कॉर्डेक्स वायर का बंडल, 3 पीस वॉकी-टॉकी, 6 पीस नक्सलियों का वर्दी, 95 पीस स्पाइक रॉड और 2 पीस नक्सली बैनर बरामद हुआ है।