पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-Sep-2022 01:39 PM
DHANBAD: झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस की तत्परता से डकैती की बड़ी घटना होने से बच गयी। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया। जबकि दो डकैतों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो डकैत मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के पास की है जहां पांच अपराधी मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन से सुबह 10 बजे डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। लेकिन डकैतों के मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन के दफ्तर में घुसने की खबर पुलिस को लग गयी। फिर क्या था बैंक मोड़ के थाना प्रभारी पीके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तभी पुलिस को देख सभी अपराधी मौके से भागने लगे।
भागने के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई करते हुए बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने एके-47 राइफल से एक डकैत को मार गिराया। वही दो डकैतों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि दो अन्य अपराधी अपना पिस्टल फेंकते भागे।
इस तरह पुलिस की सक्रियता के कारण लूट की बड़ी घटना होने से बची। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के व्यवसायियों में खुशी का माहौल है। लोगों को बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि यदि पुलिस समय पर नहीं आती तो लूट की बड़ी घटना हो सकती थी। समय रहते पुलिस ने तत्परता से काम किया और लूट की बड़ी घटना को होने से रोका।