Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Jan-2026 07:49 PM
By FIRST BIHAR
Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से आ रही एक रिजर्व बस महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को जानकारी दी और राहत कार्य में जुट गए। महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की स्वास्थ्य टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहनों से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और मृतकों की संख्या व घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद की जाएगी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।