Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
30-Nov-2019 02:35 PM
RANCHI : रांची के रिम्स में लालू यादव से उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने मुलाकात की है। दरअसल आज शनिवार है और इस दिन आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात का दिन निर्धारित है।
रोहिणी आचार्य पापा से मुलाकात के दौरान भावुक हो गयी। उन्होनें पापा से इनका हाल-चाल पूछा। रोहिणी ने लालू यादव से स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है । बता दें कि रोहिणी आचार्य लालू यादव की दूसरी बेटी हैं। पापा की तबीयत खराब होने की सूचना पाकर रोहिणी आचार्य सिंगापुर से मुलाकात करने आई हुई है।
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई चल गयी थी। अब इस मामले की सुनवाई छह दिसंबर को होगी।दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत देने का आग्रह लालू ने किया है। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को 7 साल की सजा सुनायी है।
रोहिणी के अलावे राजद के बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की। तीसरे मुलाकाती के तौर पर शिवहर से राजद के लोकसभा प्रत्याशी रहे सैयद फैसल अली ने मुलाकात की।लालू यादव से मुलाकात के बाद विधायक सुरेंद्र यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है, उन्होनें कहा कि हम लोग न्यायालय से अनुरोध करेंगे कि लालू यादव की उम्र और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन पर रियायत बरतें। लालू यादव से हमारी राजनीति पर कोई बातचीत नहीं हुई।