Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
23-Jan-2021 04:20 PM
RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनकी तबीयत और खराब हो गई है. मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एम्स में इलाज कराना का फैसला लिया है. जिसकी अनुमति जेल प्रशासन ने भी दे दी है. जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स में एक माह रहकर लालू को इलाज कराने की अनुमति दे दी है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से संपर्क किया है. इलाज के बारे में कई बातें की है.
एयर एंबुलेंस से जाएंगे दिल्ली
अब तक जो जानकारी लालू प्रसाद को लेकर आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा जाएगा. लालू के साथ में इलाज करने वाले डॉक्टर भी साथ में जा सकते हैं. एम्स में लालू के भर्ती होने के बाद वह वापस लौट जाएंगे.
मेडिकल बोर्ड की हुई बैठक
लालू प्रसाद को दिल्ली भेजने से पहले रिम्स में मेडिकल बोर्ड का बैठक हो रहा था. इस बैठक में आठ विभागों के डॉक्टर शामिल थे. उनके फैसले के बाद ही दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया. मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट जेल प्रशासन को दे दिया है. जिसके बाद जेल प्रशासन दिल्ली भेजने का फैसला किया.
लालू की तबीयत खराब
रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज किया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने कोरोना का टेस्ट भी कराया. रिपोर्ट निगेटिव आई है. लालू प्रसाद 15 बीमारी से पीड़ित है. उनकी फेफड़े में पानी भर गया है. जिससे सांस देने में उनको परेशानी हो रही है.
पूरा परिवार रांची में
लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती कल सबसे पहले रांची पहुंची. उसके बाद कल शाम को राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. कल रात मुलाकात हुई थी. जिसके बाद फिर मिलने के लिए तीनों पहुंचे हुए हैं. लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं.